- Hindi News
- जेसीआई करनाल गोल्ड ने किया होनहार विद्यार्थियों को सम्मानित
जेसीआई करनाल गोल्ड ने किया होनहार विद्यार्थियों को सम्मानित
करनाल. कान्वेंटस्कूल में समारोह के दौरान एनडीआरआई के निदेशक डॉ. एके श्रीवास्तव अन्य।
भास्कर न्यूज | करनाल
जेसीसप्ताह के अंतर्गत कान्वेंट स्कूल में 82 स्कूल के होनहार विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इसमें मुख्य अतिथि एके वास्तव, डायरेक्टर एनडीआरआई ने शिरकत की। गेस्ट ऑफ ऑनर विजय जिंदल सीनियर एडवोकेट पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट चंडीगढ़ रहे। स्पीकर सुदर्शन शास्त्री रहे। प्रोग्राम में पास्ट जोन प्रेजीडेंट जेसी आदित्य बंसल, जेसीआई करनाल गोल्ड के प्रधान जेसी संदीप अरोड़ा, प्रोजेक्ट डायरेक्टर जेसी सुमित गुप्ता, जेसी आनन्द शर्मा, जेसी हरीश अग्रवाल, जेसी नीरज अग्रवाल उपस्थित थे। 215 होनहार विद्यार्थियों को अलग-अलग 82 स्कूलों से उनके माता-पिता एवं अध्यापकों के द्वारा सम्मानित किया गया। 14 सितंबर को 21 हास्पिटलों में फ्री-मैडिकल चैकअप कराया जा रहा है। इसमें फ्री ओपीडी, डाईगोनज और लैब टैस्ट, मेडिसन रियायती दरों पर उपलब्ध होंगी।