पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सभ्यता संस्कृति बिना उन्नति नहीं : भारद्वाज

सभ्यता संस्कृति बिना उन्नति नहीं : भारद्वाज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लघु नाटिका के माध्यम से झकझोरा

कविता पाठ में दीपिका प्रथम

{कोई भी राष्ट्र अपनी भाषा, सभ्यता संस्कृति के बिना उन्नति नहीं कर सकता है।

भास्करन्यूज | करनाल

पंडितचिरंजीलाल शर्मा गवर्नमेंट पीजी कॉलेज में हिंदी परिषद के सौजन्य से हिंदी दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वाइस प्रिंसिपल डॉ. प्रवीन भारद्वाज ने की। इस मौके पर डॉ. भारद्वाज ने कहा कि कोई भी राष्ट्र अपनी भाषा, सभ्यता संस्कृति के बिना उन्नति नहीं कर सकता है।

हिंदी परिषद की अध्यक्ष डॉ. राजेश ने विद्यार्थियों को कठिन संघर्ष करने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि हिंदी एक वैज्ञानिक भाषा है। विभागाध्यक्ष प्रो. वीना दहिया ने हिंदी भाषा के महत्व पर प्रकाश डाला। कविता पाठ स्पर्धा में प्रो. वीना दहिया, आनुज, सुधा महला ने निर्णायक मंडल के रूप में कार्य किया। प्रतियोगिता में रवनीत कौर, विकास, सुमन, सरिता, रिंकू, मोनिका, दीपक, तमन्ना, कविता, वंदना, तमन्ना, रविदत्त, गुंजन, अंजू, पूजा, शेखर, आशा, पवन कुमार, प्रियंका, कृष्ण, अरविंद्र ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कुमारी तमन्ना ने अपनी कविता से कहा कि इस युग में हमें ऐसा जहान चाहिए, वहां अपनी संस्कृति का सम्मान चाहिए। कुमारी गुंजन, सरिता और अरविंद ने भी सुंदर कविताओं से हिंदी भाषा के महत्व को दर्शाया। कार्यक्रम में डॉ. राजपाल, डॉ. उपेंद्र, सुमन चुग, लता नैन , प्रो. सुरेश कुमार दुग्गल, सपना नैन, रेखा, सर्वजीत, रिंकी, दीपिका आदि उपस्थित रहे।

करनाल. समारोहमें उपस्थित विद्यार्थियों को संबोधित करते उप प्राचार्य।

करनाल. कवितापाठ प्रतियोगिता में भाग लेती प्रतिभागी छात्रा।

करनाल. कार्यक्रममें कन्या भ्रूण हत्या को लेकर जानकारी लेते अभिभावक अन्य।

करनाल | विवेकानंदवरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सिटीजन ग्रीवेंसेज कमेटी करनाल की ओर से महिला एवं बाल कल्याण विषय पर कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया, जिसमें सिटीजन ग्रीवेंसेज कमेटी की चेयरमैन बीआर गुलाटी, अध्यक्ष अंजु शर्मा, सलाहकार डाॅ. सरिता ठाकुर, प्रतिभा बंसल, संतोष अत्रेजा, शकुंतला सुखीजा, संदीप मलिक, रीतू गांधी उपस्थित रहे। विद्यालय के विद्यार्थियों ने लघु नाटिका एवं कविता के माध्यम से अभिभावकों एवं गणमान्य अतिथियों का मन मोह लिया। विद्यालय के विद्यार्थियों ने कन्या भ्रूण हत्या पर एक लघु नाटिका प्रस्तुत की तथा नाटिका ने सब