- Hindi News
- श्री विश्वकर्मा मंदिर ब्राह्मण सभा का द्विवार्षिक चुनाव हुआ
श्री विश्वकर्मा मंदिर ब्राह्मण सभा का द्विवार्षिक चुनाव हुआ
करनाल | श्रीविश्वकर्मा मंदिर एवं धर्मशाला जुंडला गेट करनाल में प्रबंधक श्री विश्वकर्मा मंदिर ब्राह्मण सभा का द्विवार्षिक चुनाव हुआ। संविधान अनुसार तीनों समाज के तीन-तीन सदस्यों का चुनाव हुआ। इसमें जांगड़ा ब्राह्मण समाज से सुरेश कुमार जांगड़ा, सुनील जांगड़ा ईश्वर मुनीम को चुना गया। धीमान ब्राह्मण समाज से रविदत्त धीमान, हर सरूप धीमान हुकम चंद धीमान को चुना गया और पांचाल ब्राह्मण समाज से अमरनाथ पांचाल, सत्य नारायण पांचाल सतीश पांचाल का चुनाव हुआ।