पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हिंदी भाषा हमारा गौरव : महाबीर

हिंदी भाषा हमारा गौरव : महाबीर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजकीयमहिला महाविद्यालय में हिंदी दिवस मनाया गया। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. महाबीर नैन ने कहा कि हिंदी हमारा गौरव, गरिमा और पहचान है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिंदी भाषा को महत्वपूर्ण मानते हैं और इसके विकास के लिए पूर्णत प्रयासरत हैं। यह हमारी हिंदी भाषा के लिए एक अत्यंत शुभ संदेश है। कार्यक्रम में हिंदी विभाग की अध्यक्षा डॉ. ज्ञानी देवी ने हिंदी के महत्व और स्वरूप का जिक्र करते हुए वर्तमान समय में हिंदी की स्थिति पर प्रकाश डाला। एमए हिंदी की छात्राओं ने विष रूप से कार्यक्रम में हिस्सा लिया। वक्ताओं में अनु, मुकेश, पूजा, रीतू और प्रीति ने कविता पाठ किया। कोमल, मिन्नी, सीमा, सोनिया मन्नु ने हिंदी संबंधित विचारधाराओं और अनमोल वचन आदि के द्वारा हिंदी के प्रति अपने मनोभाव व्यक्त किए। मंच संचालन एसोसिएट प्रो डॉ. नवीन बतरा ने किया। कार्यक्रम में हिंदी विभाग से सुबोध सहगल, डॉ. नीतू वर्मा, डॉ. वेदवती, डॉ. मदनलाल लांबा डॉ. कर्मबीर आदि उपस्थित रहे।