पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नितिन हत्या मामला: पुलिस के पास नहीं है कोई भी सुराग

नितिन हत्या मामला: पुलिस के पास नहीं है कोई भी सुराग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करनाल | मूलरूप से नरुखेड़ी के रहने वाले नितिन नरवाल की हत्या करने वाले आरोपियों के बारे में पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस केवल अंधेरे में तीर चला रही है। पुलिस के अनुसार यह केस पुलिस प्रशासन के लिए चुनौती बना हुआ है। एक प्रकार से पुलिस की कई टीमें मामले को सुलझाने में लगी हुई है। डीएसपी राज कुमार ने बताया कि पुलिस आरोपियों को पकड़ने में लगी हुई है। फिलहाल कोई सुराग नहीं लगा है। काबिलेगौर है कि छात्र नितिन नरवाल की कैथल ओवरब्रिज पर अज्ञात बाइक सवारों ने तेजधार हथियार से हमला कर हत्या कर दी थी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपियों के बारे में सुराग देने वालों को एक लाख रुपए देने की भी घोषणा की हुई है।