पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • करनाल. बैठकमें उपस्थित भंडारा लगाने वाली विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी।

करनाल. बैठकमें उपस्थित भंडारा लगाने वाली विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी।

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करनाल. बैठकमें उपस्थित भंडारा लगाने वाली विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी।

पांच सौ कंबल देने का लक्ष्य किया निर्धारित

बाढ़पीडितों की मदद के लिए 51 लाख रुपए की सेवा का लक्ष्य भंडारा लगाने वाली संस्थाओं की ओर से रखा गया। साथ ही आम जनमानस से जो भी सामग्री आर्थिक सहायता जुटेगी,वह भी पीडितों तक पहुंचाने की बात कही गई। अमरनाथ सेवा मंडल करनाल की ओर से 5 लाख रुपए की दैनिक उपयोग की सामग्री एवं 5 सौ कंबल देने की घोषणा की गई। पदाधिकारियों ने कहा कि आपदा पीडितों की सेवा पुनीत कार्य है इसमें समाज के सक्षम लोगों को आगे आना चाहिए। कहा कि यदि हर व्यक्ति थोड़ी-थोड़ी मदद का भी संकल्प ले ले तो बाढ़ पीडितों को भारी मदद मिल सकती है।

अच्छी पहल

अमरनाथ सेवा मंडल के बैनर तले हुई बैठक में पीडि़तों की सहायता का आह्वान, बाढ़ पीड़ितों की मदद को 51 लाख रुपए का रखा गया लक्ष्य

आपदा पीडि़तों की मदद के लिए आगे आईं संस्थाएं

भास्कर न्यूज | करनाल

बाढ़से जम्मू-कश्मीर में आई आपदा पीड़ितों की मदद के लिए अमरनाथ यात्रा में भंडारा लगाने वाली संस्थाएं आगे अाई हैं। शनिवार को सेक्टर-12 स्थित होटल गोल्डन मूमेंट में श्री अमरनाथ सेवा मंडल के बैनर तले ऐसी 8 संस्थाओं के पदाधिकारियों की मीटिंग हुई है। जिसमें आपदा पीडितों के राहत एवं पुनर्वास से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से मंथन किया गया।

तय हुआ कि बाढ़ पीडितों की ज्यादा से ज्यादा मदद की जाएगी। संस्थाओं ने अवाम से भी अपील की है कि वह इस प्राकृतिक आपदा की वजह से मुसीबत में फंसे जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आएं। अमरनाथ सेवा मंडल के संस्थापक लाला मिट्ठनलाल की अगुवाई में हुई बैठक में आपदा पीडितों के लिए ज्यादा से ज्यादा इमदाद पहुंचाने का प्रस्ताव पारित किया गया। इनमें रसद, कपड़े, दवाइयां सहित अन्य तमाम दैनिक जीवन में उपयोग आने वाली सामग्री शामिल हैं। सभी सदस्यों ने निर्णय लिया कि पीडितों के पुनर्वास के लिए सेवा भाव से कार्य किया जाएगा और तन-मन धन से जितनी भी मदद संभव होगी, पहुंचाने का काम किया जाएगा। पदाधिकारियों ने कहा कि संकट के इस समय में हर एक व्यक्ति आपदा पीडितों के साथ है और उनके पुनर्वास के लिए काम करेंगे।

यहरहे बैठक में मुख्य रूप से मौजूद : बैठकमें शाहकोट पंजाब से चरणदास, अमृतसर से पवन साबू, बुडलाढा से हर्ष ऋषि, दिल्ली से दीपक अग्रवाल, आर