पदक लेकर लौटे खिलाड़ियों का स्वागत
राजकीय पीजी कालेज सेक्टर-14 में खिलाड़ियों मिठाई खिलाते उप प्राचार्य।
करनाल | पंडितचिरंजीलाल शर्मा गवर्नमेंट पीजी कॉलेज के विद्यार्थियों ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र में आयोजित इंटर कॉलेज स्वीमिंग चैंपियनशिप में पदक हासिल कर कॉलेज का गौरव बढ़ाया। वाइस प्रिंसिपल प्रवीन भारद्वाज शारीरिक विभाग के अध्यक्ष डॉ. उपेंद्र ने पदक लेकर लौटे खिलाडिय़ों का मिठाई खिलाकर स्वागत किया। इस मौके प्रो. सुरेश दुग्गल ने कहा कि विद्यार्थियों ने पदक जीतकर कॉलेज का नाम रोशन किया है। उन्हें भविष्य में भी अपनी पूरी ऊर्जा के साथ मेहनत करनी चाहिए। ताकि दूसरे बच्चे भी उनके मोटीवेट हों। इस प्रतियोगिता में 100 गुणा 4 मीटर स्वीमिंग में गुरुमल, सोनू प्रशांत राठी साहिल सांगवा ने द्वितीय स्थान हासिल किया। जबकि साहिल सांगवान ने 100 मीटर फ्री स्टाइल स्वीमिंग में तीसरा स्थान हासिल किया। इस अवसर प्राध्यापक सुरेश कुमार दुग्गल, अभिषेक गोयल डॉ. राजपाल मौजूद रहे।