पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रेहड़ी संचालकों की मांग, तंग करें

रेहड़ी संचालकों की मांग, तंग करें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करनाल | सेक्टर9 में पार्किंग में रेहड़ी लगाकर फल सब्जी बेचने वाले दुकानदारों ने डीसी को शिकायत दर्ज करवाई है कि एक दुकानदार उनसे अवैध वसूली मुफ्त में फल, सब्जी की मांग करता है। इस कारण उन्हें लगातार काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने डीसी से मांग की है कि आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। संजय, डीआर शर्मा, दिनेश बाला, हरीश कुमार आदि ने कहा कि सेक्टर-नौ पार्किंग में 2003 से तत्कालीन डीसी के निर्देश पर उपरोक्त फल सब्जी मंडी लग रही है। रेहड़ी लगाने वालों द्वारा यहां पर साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाता है। मंडी सप्ताह में एक ही दिन गुरुवार को लगाई जाती है। आरोपी दुकानदार उनसे प्रति रेहड़ी सौ रुपए मुफ्त में फल सब्जी की मांग करता है। देने पर उन्हें वहां से उठाने की धमकी भी देता है। उन्होंने कहा कि गरीब लोग बड़ी मुश्किल से रेहड़ी लगाकर परिवार का पालन पोषण करते हैं। अगर उन्हें ऐसे ही तंग किया जाता रहा तो वे कैसे परिवार का पालन पोषण करेंगे। डीसी ने दुकानदारों को उनकी समस्या को जायज मानते हुए आरोपी पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया।