पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आम्बेडक बस्ती में नि:शुल्क बांटे पौधे

आम्बेडक बस्ती में नि:शुल्क बांटे पौधे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करनाल | केवीएडीएवी महिला महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों ईकाइयों की ओर से वन महोत्सव मनाया गया। स्वयंसेवी छात्राओं ने अंबेडकर बस्ती में पौधारोपण किया और बस्तीवासियों को नि:शुल्क पौधे बांटे गए। महाविद्यालय में प्राचार्या डॉ. रीटा सहगल ने छात्राओं को पौधे वितरित किए। कॉलेज द्वारा कुल 1200 पौधे बांटे गए। इस अवसर पर प्राचार्या ने छात्राओं को पौधों का महत्व बताते हुए कहा कि वृक्ष हमें आक्सीजन के रूप में प्राणवायु देते हैं। इसलिए हमें अधिक से अधिक पौधे लगाकर पर्यावरण को सुरक्षित बनाने में सहयोग करना चाहिए। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी स्वाति, डॉ. पूनम, सुनीता अंबिका ने भी छात्राओं को पौधरोपण के लिए प्रोत्साहित किया।