एसपी गर्ग से लगाई सुरक्षा की गुहार
करनाल | सीकरीनिवासी सुरेंद्र कुमार ने एसपी को दी शिकायत में कहा कि कुछ लोग उसके प्लाट पर जबरदस्ती कब्जा करना चाह रहे हैं। आरोपी लोग अब तो उसके प्लाट पर निर्माण करने के लिए निर्माण सामग्री भी डालने लगे हैं। जब उन्होंने उन्हें ऐसा करने से रोका तो उसके पीछे घातक हथियार लेकर पीछा किया। उन्होंने बड़ी मुश्किल से कही छुपकर जान बचाई। इस बारे में उन्होंने थाना में शिकायत भी दर्ज करवाई। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।