पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महंत हेमंत महाराज श्रद्धालुओं को देंगे प्रवचन

महंत हेमंत महाराज श्रद्धालुओं को देंगे प्रवचन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करनाल | श्रीराम मंदिर सेक्टर-8 के स्थापना दिवस के पावन पुनीत अवसर पर महंत हेमंत दास जी महाराज की सद प्रेरणा से भजन संध्या का आयोजन किया गया। विश्व जागृति मिशन मंडल के गायक कलाकारों ने भक्ति विभोर गीतों से गुरु एवं भगवान का गुणगान किया। प्रधान जगन्नाथ बत्तरा ने बताया कि 14 सितंबर दिन रविवार को प्रात: 10 बजे से 1 बजे तक सतजींदा कल्याणा कलानौर के गद्दीनशीन महंत हेमंत दास महाराज अपने मुखारविंद से अमृतवर्षा करेंगे। इस अवसर पर एसएस वढेरा, बीआर भारद्वाज, कृष्णलाल बत्तरा, विकास पांधी, वेद दुआ, वरिंद्र पोपली, हंसराज पोपली, दीपक भटनागर, चौधरी हीरालाल, महिन्द्र मोहन बत्तरा, उषा धमीजा, चंद्र बत्तरा, प्रवेश सरीन, कमलेश, सीमा, संतोष, निधि, आशिमा, वीना पोपली, सीमा गाबा, सतीश बत्तरा आदि उपस्थित थे।