पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एलकेजी में अवयुक्त ने जीता प्रथम इनाम

एलकेजी में अवयुक्त ने जीता प्रथम इनाम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करनाल. स्केटिंगप्रतियोगिता के विजेता बच्चे मैडल के साथ।

करनाल | रोटरीक्लब करनाल मिडटाउन की ओर से सेंट टेरेसा कान्वेंट स्कूल में स्केटिंग प्रतियोगिता करवाई गई, जिसमें एलकेजी से चौथी कक्षा तक के 150 बच्चों ने हिस्सा लिया। लड़कों के ग्रुप में एलकेजी में अवयुक्त, यूकेजी में आदित्य कुमार, प्रथम कक्षा में स्वरीत गुप्ता, द्वितीय कक्षा में कृष्णा तनेजा, तृतीय कक्षा में दरवीश सचदेवा चतुर्थ कक्षा में मृदुल सोही प्रथम रहे।

लड़कियों में इशनवनी अत्रेजा, दिकशिखा ढुल, साई जोमबाडे, भूमिका कांबोज तनिष्का बठला ने अव्वल प्रदर्शन किया। इनलाइन स्केर्ट्स में टिया कालरा प्रथम, अभिनव शर्मा द्वितीय और देवंश मीना तृतीय रहे। इस अवसर पर स्कूल की मुख्याध्यापिका सिस्टर नैंसी सिस्टर शांति ने कहा कि बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी रूचि लेनी चाहिए। खेल से शरीर मजबूत होता है और मनोबल बढ़ता है। नेतृत्व की क्षमता पैदा होती है। उन्होंने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए स्पोर्ट्स इंचार्ज रमेश, मोहिंद्र, राजीव, स्केटिंग कोच संजय गोयल, शोभना, पूनम गुलाटी, शीतल डोली शर्मा को बधाई दी। गौरव तुली ने कहा कि बच्चों में छिपी प्रतिभा को निखारने के लिए क्लब की ओर से इस तरह की प्रतियोगिताएं करवाई जाती हैं। इस अवसर पर सचिव संदीप गोयल, प्रोजेक्ट डायरेक्टर रमनदीप सिंह, सदस्य केके पुरी, केके गंभीर, सुखदेव देवगन, कुलदीप शर्मा, वीएस रैना दिलदीप रंजन मौजूद थे।