पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जितेंद्र नाथ दास को पुष्पांजलि अर्पित की

जितेंद्र नाथ दास को पुष्पांजलि अर्पित की

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करनाल | प्रतिमारक्षा सम्मान समिति द्वारा आजादी आंदोलन में शहीद जितेंद्र नाथ दास की 90वीं जयंती मनाई गई। रेलवे रोड पर स्थित स्वतंत्रता सेनानी सम्मान संग्रहालय में आयोजित कार्यक्रम में एसबीएस एजुकेशनल सोसाइटी के चेयरमैन दीवान कुलदीप सिंह चोपड़ा मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित हुए तथा अध्यक्षता नरेंद्र अरोड़ा कृष्ण अरोड़ा ने की।उपस्थित जनों ने जितेंद्र नाथ दास के चित्र पर पुष्प भेंट किए। वक्ताओं उनके जीवन वृत्त पर प्रकाश डालते हुए स्वाधीनता आंदोलन में किए गए योगदान काे याद किया। कुलदीप चोपड़ा ने कहा समिति आजादी आंदोलन के गुमनाम शहीदों के अस्तित्व को जीवित रखने का अनूठा प्रयास कर रही है। समिति की यह पहल काबिले तारीफ है।