पुण्य तिथि पर पूर्व विधायक को किया याद
करनाल | पूर्वविधायक एवं मानव सेवा संघ की पूर्व अध्यक्ष शांति देवी की आठवीं पुण्य तिथि रविवार को मनाई गई। मानव सेवा संघ परिसर में आयोजित कार्यक्रम में शहर के तमाम गणमान्य लोगों ने शिरकत की। श्रद्धांजलि सभा को मेयर रेणुबाला गुप्ता, विधायक सुमिता सिंह, बीजेपी उम्मीदवार मनोहर लाल खट्टर,वरिष्ठ कांग्रेसी रामस्वरूप, भगवान दास अग्गी, डॉक्टर सरला मलिक,एलआर चौधरी, अशोक खुराना, रूपनारायण चानना, जेआर कालड़ा, जोगेंद्र लाठर, बलवीर पुनिया अादि ने संबोधित किया। वक्ताओं ने शांति देवी को एक कुशल राजनेता एवं समाजसेवी के तौर पर याद करते हुए कहा कि उनका सारा जीवन समाज के लिए समर्पित था। कार्यक्रम में र| सिंह, कांता देवी, दुर्गा देवी, करुणा देवी, सरोज, सुदेश, विनोद, सविता, तृप्ता सहित पूरा लाठर परिवार एवं अन्य गणमान्य मौजूद रहे।