करनाल | सेक्टर-14स्थित श्री कृष्णा मंदिर में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सैकडों लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। रक्तदान शिविर में सरकारी अस्पताल के ब्लड बैंक की टीम ने रक्त एकत्रित किया।
शिविर के संयोजक संजीव बजाज ने कहा कि रक्तदान महादान है। हमें समय-समय पर रक्तदान जरूर करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारे द्वारा किए गए रक्तदान से जरूर किसी ने किसी की जिंदगी बच सकती है। स्वस्थ व्यक्ति को हर 3-4 महीने के बाद रक्तदान अवश्य दान करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि नियमित रक्तदान करने से शरीर में तो खून की कमी आती है और ही शरीर में किसी प्रकार की कमजोरी। रक्तदान करने से शरीर में रक्त का संचार होता है। इस अवसर पर सह-संयोजक मनोज अरोड़ा, विनीत खेरा, सुरेभ अत्रेजा, मुनीश मल्होत्रा, मुकेश अरोड़ा, इरफान, राजेश, रवि अरोड़ा आदि मौजूद रहे।
(करनाल. कृष्णामंदिर सेक्टर 14 में आयोजित शिविर में रक्तदान करते रक्तदाता।)