पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मां से बढ़कर परमात्मा भी नहीं : महंत हेमंतदास

मां से बढ़कर परमात्मा भी नहीं : महंत हेमंतदास

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बच्चे राष्ट्र की नींव हैं : गोबिंद सिंह

वाणी से मिलती है अंतरंग की झलक : मुनि

करनाल | संतनिरंकारी सत्संग भवन में बाल समागम का आयोजन किया गया। योजना सलाहकार बोर्ड संत निरंकारी मंडल के चेयरमैन गोबिंद सिंह ने कहा कि बच्चे राष्ट्र की नींव हैं, यही बच्चे निरंकारी मिशन की नींव हैं। जैसे अगर एक मकान की नींव मजबूत हो तो मकान कई सालों तक स्थिर रहता है। समागम में आए बच्चों ने सतगुरु की महिमा गुणगान किया। जिसके मन में गुरु मत बैठ जाती है, वह अपने जीवन में हर सीढ़ी पर सफल होता है। बच्चों को अच्छे संस्कार सत्संग में आकर मिलते हैं। बच्चे, प्यार, सहनशीलता, नम्रता के गुण बचपन से प्राप्त करके ही जीवन यापन करते है। यही कामना है। जोनल इंचार्ज सतीश कुमार हंस ने पूज्य गोबिंद सिंह का स्वागत किया।

करनाल | राष्ट्रसंत वाचनाचार्य मनोहर मुनि महाराज ने इंद्री रोड स्थित आराधना मंदिर में साप्ताहिक सत्संग में कहा कि महापुरुषों के वचनामृत से उनके जीवन के अनुभवों से लाभ उठाया जा सकता है। महापुरुषों का ज्ञान उनके जीवन भर के अनुभवों का संकलन होता है। वह ज्ञान का झरना आत्मा से निकला हुआ होता है। मन, वाणी और शरीर इन तीन योगों से कर्म होता है। वाणी तथा शारीरिक चेष्टा से दूसरे के अंत: करण की झलक दूसरों को मिल जाती है। कर्म करने के बाद जीव अपने किए हुए कर्म के अधीन हो जाता है। कर्म के बीज को ही उखाड़ दिया जाए। मन की भावना कर्म का बीज है जिससे अंकुर फूटता है। बुरे परिणाम से बचने के लिए बुरे कर्मों से टला जाए।

करनाल. सेक्टर-8के स्थापना दिवस पर अायोजित कार्यक्रम में मौजूद श्रद्धालु।

करनाल | श्रीराम मंदिर सेक्टर-8 के स्थापना दिवस के पावन पुनीत अवसर पर महंत हेमंत दास महाराज के मुखारविंद से प्रवचनों की अमृतवर्षा हुई। जो मानव खुद को मिटा नहीं सकता, वह परमात्मा को कभी भी पा नहीं सकता।

सोए हुए व्यक्ति को जगाना आसान है, जानबूझ कर सोए व्यक्ति को जगाना बहुत मुश्किल है। ऐसे व्यक्ति को जगाने का कार्य करता है, केवल सत्संग। मानव के जीवन पर सत्संग का प्रभाव तभी प्रतीत होता है जब वो विरक्त की ओर चलने लगे और आसक्ति को छोड़ दे। उन्होंने कहा कि जिस घर में नारी का सम्मान होता है, उस घर में हमेशा खुशहाली रहती है। मां की महिमा का गुणगान करते हुए कहा कि मां से बढ़कर कोई तीर्थ नहीं, माँ से बढ़ कर परमात्मा भी नहीं। मां