पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जरूरतमंदों को बांटा राशन

जरूरतमंदों को बांटा राशन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करनाल. सेवासमिति आश्रम में जरुरतमंदों को राशन भेंट करते पदाधिकारी।

करनाल | सेवासमिति आश्रम में रविवार को लगभग 50 जरूरतमंद परिवारों को राशन वितरित किया गया। राशन करनाल इंडिपेंडेंट स्कूलज एसोसिएशन की ओर से बांटा गया। इस एसोसिएशन से करनाल के 75 सीबीएसई स्कूल जुड़े हुए हैं।

करनाल इंडिपेंडेंट स्कूलज एसोसिएशन के अध्यक्ष रघुबिन्दर सिंह विर्क आरएस स्कूल, उपाध्यक्ष अविनाश बंसल ओपीएस स्कूल, सचिव संजय भाटिया प्रताप पब्लिक स्कूल, सह सचिव कुलजिंद्र एमएस बाठ दून इंटरनेशनल स्कूल, कोषाध्यक्ष विक्रम चौधरी ब्रह्मानंद स्कूल, पीआरओ डाॅ. राजन लांबा टैगोर बाल निकेतन, लीगल एडवाइजर ओमप्रकाश चौधरी प्रकाश पब्लिक स्कूल, लीगल एडवाइजर नवजोत वड़ैच हिमालय पब्लिक स्कूल, एक्जीक्यूटिव मेंबर ब्रिगेडियर एनके भंडारी दयाल सिंह पब्लिक स्कूल, जसबीर सिंह गुलाटी हरिकृष्ण पब्लिक स्कूल, सिस्टर हेलिमा सेन्ट थेरेसा कान्वेंट स्कूल, आदित्य बंसल सेंचुरी स्कूल, आरएस रहेजा टैगोर बाल निकेतन, आदर्श सेठी पार्थ स्कूल घरौंडा पर आधारित कार्यकारिणी ने आरएस विर्क के मार्गदर्शन में समाज के वंचित वर्गों की सेवा हेतु इस विशिष्ट प्रोजेक्ट का शुभारंभ किया। सभी पदाधिकारियों स्कूलों के प्रतिनिधियों ने शिक्षा के साथ-साथ समाज सेवा के विभिन्न प्रोजेक्टों को अपना पूर्ण सहयोग निरंतर समर्थन देने का निश्चय किया।