पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाषण प्रतियोगिता में साहिल ने हासिल किया प्रथम स्थान

भाषण प्रतियोगिता में साहिल ने हासिल किया प्रथम स्थान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करनाल. विजेताबच्चों के साथ भारत विकास परिषद अभिमन्यु शाखा पदाधिकारी।

करनाल | भारतविकास परिषद अभिमन्यु शाखा की ओर से श्रद्धानंद अनाथालय में हिंदी दिवस मनाया गया। इस अवसर पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें साहिल ने प्रथम, आशु ने द्वितीय कोमल वीना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

शाखा अध्यक्ष कविता मल्होत्रा ने कहा कि 14 सितंबर 1949 से हिंदी को भारत संघ की राजभाषा में मान्यता दी गई है। उन्होंने कहा कि हिंदी ‘हिंद की बिंदी’ है यह मान-सम्मान हर भारतीय का कर्तव्य है। जहां पाश्चात्य संस्कृति की भाषा इंग्लिश को अपनाकर अपनी मातृ भाषा हिंदी का अपमान कर रहे हैं। हमें इस बात से शिक्षा लेनी चाहिए कि हमारे प्रधानमंत्री अंग्रेजी देशों में अपनी मातृभाषा हिंदी में ही वार्तालाप करते हैं। हमें भी उनका अनुशरण करते हुए अपनी भाषा को सम्मान देना चाहिए। इस मौके पर प्रांतीय संगठन मंत्री सुरेन्द्र सांदल, जिला अध्यक्ष सतीश मलहोत्रा, कोषाध्यक्ष तृप्ता सांदल, सुरेन्द्र आहुजा, डॉ. नितेश चावला आिद मौजूद रहे।