छात्र को चाकू मारने वाले आरोपी पकड़े
करनाल | शुक्रवार को गर्व. कॉलेज के बाहर मदन गामड़ी के रहने वाले छात्र रितेश कुमार को अज्ञात छात्रों ने चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। छात्रा का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है। सिविल लाइन थाना प्रभारी ललित सिंह ने बताया कि पुलिस छात्र को चाकू मारने वाले दो युवकों को पकड़ लिया है। इनमें जितेंद्र उर्फ छोटू, राहुल शामिल हैं। एक आरोपी फरार है।