पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हिंदी के प्रसार के लिए सब मिलकर लें संकल्प

हिंदी के प्रसार के लिए सब मिलकर लें संकल्प

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिंदी हिंदी अध्यापकों की पीड़ा को किया व्यक्त

मुख्याध्यापकों को स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित

इसअवसर इंद्री से दयालचंद अनिल कुमार, विजेंद्र कुमार, प्रदीप कुमार, वीरेंद्र सिंह, सरलाल, रणधीर सिंह, मौलिक मिडल हेड महिंद्र ज्वाला आदि साथियों ने इस उत्सव में बढ़चढ़ कर भाग लिया। इस अवसर पर भाषा अध्यापक से पदोन्नत मौलिक मुख्याध्यापकों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

करनाल| राजकीय हिंदी अध्यापक संघ की ओर से पारस पब्लिक स्कूल में हिंदी दिवस मनाया गया। करनाल और आसपास के जिलों से आए हिंदी अध्यापकों के अलावा सेवानिवृत अध्यापकों ने भी उत्सव में हिस्सा लिया। सभी ने एकजुट होकर हिंदी के विकास पर प्रकाश डाला।

हिंदी दिवस समारोह की अध्यक्षता धर्म सिंह मुख्याध्यापक राजकीय उच्च विद्यालय जांबा ने की। इस अवसर पर मौलिक मिडल हेड भगवानदास राणा ने हिंदी अध्यापक और हिंदी की पीड़ा को व्यक्त किया और समाधान का आह्वान किया। हिंदी अध्यापक जोगिंद्र सिंह, अनिल सैनी, कृष्ण निर्माण आदि ने अपने उद्बोधन में इस उत्सव को हर वर्ष मनाने का आह्वान किया। डाॅ. रमणीक शर्मा ने हिंदी के विद्वानों को जागरूक होने की संज्ञा दी है। हिंदी अध्यापिका अनीता मान ने कहा कि सभी अध्यापक अपने शिक्षण कार्य के प्रति जागरूक रहें।

ये रहे कार्यक्रम में मौजूद :इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला प्रभारी अजय आर्या, रोशन आर्य, अर्जुन देव वर्मा, सत्य प्रिय नरवाल, विनोद सचदेवा, शशि आर्या, सुमित्रा कुकरेजा, प्रताप स्कूल की उप-प्रधानाचार्या वीना मैहता, शकुंतला सुखीजा, वीना आर्या मुख्य रूप से उपस्थित थे।

करनाल. कार्यक्रममंे शांति प्रकाश आर्य को सम्मानित करते संस्था पदाधिकारी।

हिंदी दिवस

केंद्रीय आर्य युवक परिषद एवं आर्य समाज द्वारा संयुक्त रूप से शहर के सेक्टर-13 में कार्यक्रम का आयोजन

भास्कर न्यूज |करनाल

केन्द्रीयआर्य युवक परिषद एवं आर्य समाज सेक्टर-13 द्वारा संयुक्त रूप से हिंदी दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आरंभ यज्ञ के द्वारा हुआ, जिसमें मुख्य यज्ञमान परिषद के जिला अध्यक्ष स्वतंत्र कुकरेजा थे।

इस अवसर पर केंद्रीय आर्य युवक परिषद द्वारा आर्य समाज सेक्टर-13 के प्रधान शां‍ति प्रसाद आर्य को उनकी आर्य समाज, सामाजिक एवं हिंदी भाषा के प्रचार एवं प्रसार में दिए गए उल्लेखनीय योगदान के लिए आर्य श्रेष्ठी सम्मान