शहीदी दिवस पर 36 ने किया रक्तदान
करनाल | हरियाणाशहीदी दिवस के उपलक्ष्य में सामान्य अस्पताल के सरकारी ब्लड बैंक में हरियाणा पुलिस में नियुक्त स्टार रक्तदाता नेशनल अवार्डी अशोक कुमार वर्मा इन्सां ने 41वें स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 57वीं बार रक्तदान करके शहीदों काे श्रद्धांजलि अर्पित की। शिविर में कुल 36 रक्तदाताओं ने रक्त किया।
शिविर का शुभारंभ एफएसएल हरियाणा मधुबन के डायरेक्टर डाॅ. जगदीश राम ने बतौर मुख्यातिथि रिबन काटकर किया। राष्ट्रीय प्रतिमा रक्षा सम्मान समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र अरोड़ा ने शिविर की अध्यक्षता की। आईजी करनाल रेंज के पीए चिरंजी लाल और समाजसेवी गुलशन वधवा बतौर विशिष्ट अतिथि इस शिविर में उपस्थित रहे। शिविर के सफल आयोजन में सतपाल, विनोद खिप्पल, सुषमा वर्मा, दिव्या वर्मा, दिनेश बख्शी और कपिल इन्सां ने विशेष सहयोग किया। शिविर के आयोजक अशोक कुमार वर्मा इन्सां ने अपने गुरू के गुरू गद्दी दिवस के उपलक्ष्य में 57वीं बार रक्तदान किया। मुख्यातिथि डाॅ. जगदीश राम ने शिविर आयोजक की प्रशंसा करते हुए कहा कि ये वास्तव में समाज की विशिष्ट सेवा कर रहे हैं।
रक्तदान है समाज की विशिष्ट सेवा: अरोड़ा
यहएक महान प्रशंसनीय कार्य है। रक्तदान केवल महादान अपितु अमूल्य दान है। नरेंद्र अरोड़ा ने रक्त की महता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वास्तव में यह सराहनीय एवं सच्चा समाजसेवा का कार्य है। शिविर में सभी रक्तदाताओं को रिफरेशमेंट के साथ साथ अवार्ड ऑफ ऑनर की उपाधि देकर अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। शिविर में डा. अमित शर्मा, कृष्ण चंद्र, राजकुमार, अनूप, सुनीता और बहादुर की टीम ने रक्त संग्रहण किया।
इन्होंने दिया खून : अशोककुमार वर्मा इन्सां, सतपाल वर्मा, सुषमा, गुरविंद्र सिंह, दीपक कुमार, अनिल कुमार, राजीव वर्मा, कृष्ण लाल, जयपाल सिंह, जगतपाल सिंह, रविकांत, राजेंद्र कुमार, हिमांशु, बूटा सिंह, नीरज द्विवेदी, नरेश कुमार मेहता, विपिन गर्ग, संजीव कुमार, रंजन कुमार, रणजीत शर्मा, दिनेश गर्ग, अंकुश गर्ग, विक्रम, सुमित, कलि राम, प्रिया, बबीता, सुरेंद्र, सुमेर चंद्र मोहन, संदीप, कमल और सुरेश कुमार सहित 36 लोगों ने रक्तदान कर शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि दी।
करनाल. हरियाणाशहीदी दिवस के उपलक्ष्य में रक्तदान करते रक्तदाता।