दयाल सिंह कॉलेज ने जीता गोल्ड
करनाल| कुरुक्षेत्रविश्वविद्यालय की ओर से आयोजित वॉलीबाल प्रतियोगिता के रोमांचक फाइनल मुकाबले में दयाल सिंह कॉलेज ने एसए जैन कॉलेज अंबाला शहर को 3-1 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। यह प्रतियोगिता बाबू अनंत राम जनता कॉलेज कौल में संपन्न हुई। जनता कॉलेज कौल को तीसरे स्थान के लिए कांस्य पदक प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के खेल विभाग के निदेशक डॉ. दलेल सिंह ने मुख्य अतिथि के तौर पर विजेता खिलाड़ियों को पदक देकर सम्मानित किया। जनता कॉलेज करनाल के प्राचार्य डॉ. बलबीर सिंह ने शांतिपूर्ण खेल आयोजन के लिए सभी टीमों का आभार प्रकट किया और खिलाड़ियों को भविष्य में और अच्छा खेलने के लिए प्रोत्साहित किया। विश्वविद्यालय की तरफ से वॉलीबाल कोच डॉ. महाबीर सिंह, राजेश मैहला ने निर्णायक के तौर पर सराहनीय कार्य किया। दयासिंह कॉलेज के खिलाड़ियों का महाबीर सिंह डॉ. पवन शर्मा ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
करनाल. िवजेताटीम के खिलाड़ी कॉलेज स्टाफ के साथ।