- Hindi News
- करनाल में 2 अक्टूबर से होगा गुरमति समागम
करनाल में 2 अक्टूबर से होगा गुरमति समागम
सिखधर्म के प्रसिद्ध संस्थान सिख मिशनरी कालेज लुधियाना का राष्ट्रीय गुरमति समागम और अमृत संचार कार्यक्रम इस बार करनाल में होगा। यह कार्यक्रम डेरा कार सेवा में 2 अक्टूबर से 4 अक्टूबर तक चलेगा, जिसमें तकरीबन पांच हजार श्रद्धालु हिस्सा लेंगे। सभी श्रद्धालुओं की रहने ठहरने की पूर्ण व्यवस्था की जाएगी।
डेरा कारसेवा में पत्रकारों से वार्ता में सिख मशीनरी कालेज के जोनल इंचार्ज एडवोकेट स्वर्ण सिंह सुरेंद्र पाल रामगढ़िया ने बताया कि यह अति प्रतिष्ठित राष्ट्र स्तर का समागम है जो पहली बार करनाल में आयोजित होने जा रहा है। डेरा कार सेवा प्रमुख बाबा सुक्खा सिंह एवं करनाल की तमाम सिक्ख संस्थाओं के सहयोग से आयोजित होने जा रहे कार्यक्रम में पूरे देश से लगभग 5000 श्रद्धालु भाग लेंगे, जिनमें ठहरने के लिए डेरा कार सेवा, जाट भवन सहित विभिन्न धर्मशालाओं, शैक्षणिक संस्थाओं गुरुद्वारों में समुचित व्यवस्था करवाई जा रही है। सिख मिशनरी कालेज के चेयरमैन हरभजन सिंह भी इस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। अन्य वक्ताओं में पटियाला से अशमीत कौर, कपूरथला से मनसिमरन कौर, आनंदपुर साहिब से प्रो. चरणजीत सिंह, जम्मू से पवनदीप सिंह, पटियाला से गुरसेवक सिंह, लुधियाना से कंवलजीत कौर, जालंधर से डाॅ. हरजीत सिंह, भौर सैदा से प्रो. प्रगट सिंह, पटियाला से पावनजोत कौर, कपूरथला से गुरनीत कौर, अमृतसर से सुमनदीप कौर, लुधियाना से मनजीत कौर, जम्मू से सतिंद्र सिंह, अमृतसर से अनमोलदीप सिंह शामिल होंगे।
सिखाई जाएगी सीखने सफलता पाने की कला
विद्यार्थियोंको सीखने की कला सिखाने के लिए विशेष कार्यशाला आयोजित की जाएगी जो 2 अक्टूबर को 10 से 1 बजे तक 9 से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए होगी। इसके अतिरिक्त सफलता प्राप्ति के साधन विषय पर विशेष वर्कशाप का आयोजन 2 अक्टूबर को 2 से 4.30 बजे तक दोपहर बाद किया जाएगा। समाजसेवी प्रितपाल सिंह पन्नु ने कहा कि सिख मिशनरी काॅलेज लुधियाना पूरे देशभर में अपनी शाखाओं के माध्यम से गुरमति सिद्धांतों, गुरुबाणी इंसानियत की शिक्षा दे रहा है। करनाल में पहली बार होने जा रहे केंद्रीय समागम में पूरे देश से हजारों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। ऐसे में यह हर करनाल संस्था का कर्तव्य बनता है कि इस समागम में तन मन धन से सहयोग करें। प्रेसवार्ता में प्रो. सुखवंत सिंह, सर्कल इंचार्ज अवतार सिंह, गुरदेव सिंह, गु