- Hindi News
- स्टेडियम में वाॅलीबाल फुटबाल के ग्राउंड जल्द होंगे समतल
स्टेडियम में वाॅलीबाल-फुटबाल के ग्राउंड जल्द होंगे समतल
कर्णस्टेडियम को संवारने के लिए जिला खेल विभाग लगातार प्रयासरत है। अब टेबल टेनिस हाल की दशा सुधारी जाएगी। टेबल टेनिस हाल का नवीनीकरण करने के लिए सरकार को प्रपोजल भेजा गया है। हाल के नवीनीकरण पर तकरीबन पांच लाख रुपए खर्च आएंगे। इसके बाद यह हाल खिलाड़ियों को माकूल सुविधा प्रदान करने के माफिक हो जाएगा।
पिछले कई सालों से कर्ण स्टेडियम का टेबल टेनिस हाल बदतर हालत में पड़ा हुआ है। क्योंकि वर्षों से कोच होने के कारण इस तरफ ज्यादा ध्यान नहीं दिया जा सका है। लेकिन अब टेबल टेनिस का कोच जाने से इस खेल के प्रति खिलाड़ियों में उत्साह है। इस कारण से टेबल टेनिस हाल की सुविधा खिलाड़ियों के लिए आवश्यक हो गई हैं। हालांकि खिलाड़ी इस हाल का प्रयोग कर रहे हैं, लेकिन हाल की हालत सही होने के कारण खिलाड़ियों को उपयुक्त सुविधा नहीं मिल पा रही है।
जल्दमिलेगा बैडमिंटन कोच : कर्णस्टेडियम में खेल सुविधाओं की बढ़ोतरी के तहत आने वाले दिनों में जल्द ही बैडमिंटन कोच भी मिल जाएगा। क्योंकि बैडमिंटन खिलाड़ियों को खेल कोच की कमी खल रही है। जिला अधिकारियों को उच्चाधिकारियों ने आश्वस्त किया कि जल्द ही बैडमिंटन कोच भी भेज दिया जाएगा।
लाइटिंग व्यवस्था है, ही हैं पंखे
टेबलटेनिस हाल में मूलभूत सुविधाओं का भी टोटा बना हुआ है। हाल में तो लाइटिंग की व्यवस्था है, शीशे लगे हैं और फाइबर पंखे लगे हुए हैं। इस कारण से खिलाड़ियों को खेल अभ्यास में असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। उक्त खामियों का प्रभाव खिलाड़ियों के अभ्यास पर पड़ रहा है।
खिलाड़ियों का अभ्यास हो रहा है प्रभावित
टेबलटेनिस हाल की स्थिति सही होने के कारण खिलाड़ियों का अभ्यास प्रभावित हो रहा है। इसकी शिकायत जिला खेल अधिकारी के पास लगातार पहुंच रही थी। इसी के मद्देनजर रखते हुए गत दिनों कर्ण स्टेडियम का दौरे पर आई डिप्टी डायरेक्टर सुनीता शर्मा के सामने जिला अधिकारियों यह बात रखी। उन्होंने तुरंत हाल के नवीनीकरण का प्रपोजल बनाकर भेजने की सहमति प्रदान कर दी थी।
करनाल. कर्णस्टेडियम में वॉलीबाल खेलते खिलाड़ी।
बरसात के दिनों में ग्राउंड की हालत खराब
कर्णस्टेडियम में वालीबाल फुटबाल ग्राउंड की स्थिति भी सही नहीं है। कई सालों से इनकी दशा को नहीं सुधारा जा सका है। जरा सी बरसात आने पर फुटबाल के ग्राउंड में पानी जमा हो जाता है। उधर वाॅलीबाल के ग