पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शहीदी दिवस समारोह की तैयारियों पर चर्चा

शहीदी दिवस समारोह की तैयारियों पर चर्चा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करनाल | जनवादीनवजवान सभा की बैठक गुरुवार को रघुनाथ मंदिर सदर बाजार में हुई जिसमें 27 सितंबर शनिवार को शहीद-ए-आजम भगत सिंह की 108वीं जयंती धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। जयंती के उपलक्ष्य में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बैठक में तैयारियों के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करते हुए सदस्यों को जिम्मेदारी बांटी गई। जयंती समारोह जनवादी नौजवान सभा स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा संयुक्त रूप से मनाया जाएगा। इस उपलक्ष्य में मानव सेवा संघ करनाल में एक सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। जिसका विषय रखा गया है भगत सिंह के विचार और मौजूदा दाैर। सेमिनार में वक्ता एवं प्रबुद्ध वर्ग अपना विचार रखेंगे। इसी क्रम में बैठक में 21 सितंबर से संगठन द्वारा चलाए गए जनसंपर्क अभियान की समीक्षा की गई। अश्विनी कुमार, रमेश, राजेश संगोही आदि मौजूद रहे।