पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • करनाल |सेक्टर 13 में सड़कों का बुरा हाल है। बार बार शिकायत

करनाल |सेक्टर-13 में सड़कों का बुरा हाल है। बार-बार शिकायत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करनाल |सेक्टर-13 में सड़कों का बुरा हाल है। बार-बार शिकायत के बाद भी इस सेक्टर की सड़कों का सुधार नहीं हो सका है। सड़कों की बदहाली से यहां के निवासियों को व्यवस्था पर खीज आती है। क्योंकि वर्षों से लोग सड़क की समस्या झेल रहे हैं। सेक्टर-13 वासी डॉ. ज्ञान सिंह कांबोज, सुरेश कुमार, राजेंद्र सिंह, अमन कुमार, जगबीर सिंह आदि का कहना है कि पिछले काफी समय से सडकें टूटी पड़ी हैं। सड़कों में जगह-जगह गड्ढे बने हुए हैं। जिस कारण से राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा रहा है। बरसात के दिनों में तो स्थिति और खतरनाक हो जाती है। सेक्टर वासी कई बार हुडा अधिकारियो से सड़कें बनाने की मांग कर चुके हैं, लेकिन आज तक भी इन सड़कों की दशा नहीं सुधर पाई है। चुनाव में नेता लोग वोट तो मांगते हैं, लेकिन उन्हें उनकी समस्याएं भी तो देखनी चाहिए।

राहगीरहोते हैं चोटिल : सड़कटूटने के कारण जगह-जगह से बजरी रोड़ा उखड़ा हुआ है। इस हालत की सड़कों पर चलते हुए अचानक दुपहिया सवार को ब्रेक लेने पड़ जाते हैं तो पहिया फिसल जाता है और गिर पड़ने के कारण वाहन चालक चोटिल होते हैं।