पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एक करोड़पति, दूसरे के पास नहीं संपत्ति

एक करोड़पति, दूसरे के पास नहीं संपत्ति

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करनाल |आम धारणा बन चुकी है कि चुनाव अब पैसे वालों का खेल है। बावजूद इसके विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार को नामांकन दाखिल करने वालों में कई करोड़पति उम्मीदवार हैं तो किसी के पास जमानत जमा करने भर की जमा पूंजी नहीं है। मजे की बात यह है कि करोड़पति कंडीडेट जहां जनता का सेवक और खुद को मामूली आदमी बता रहे हैं प्रत्याशियों द्वारा नामांकन पत्र के साथ दिए गए शपथ पत्र के अनुसार करनाल विधानसभा से आजाद उम्मीदवार सुरेश मतलौडा ने के पास 17 लाख 57 हजार 372 रुपए की चल संपति है। जबकि उन्होंने 2 करोड़ 85 लाख रुपए की अचल संपति दर्शायी है। घरौंडा से आजाद उम्मीदवार मोहन कुमार ने अपने नामांकन पत्र में अपनी संपति शून्य दर्शाया है। नीलोखेड़ी से बीजेपी उम्मीदवार भगवानदास कबीरपंथी के पास 15 लाख 17 हजार 152 रुपए की चल और 17 लाख रुपए की अचल संपति दर्शायी है।

नामांकन फाइल जमा कराते आजाद प्रत्याशी सुरेश गुप्ता।