पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • किसी ने सीट बदली, किसी ने टिकट

किसी ने सीट बदली, किसी ने टिकट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विधानसभाकाचुनावी दंगल सज चुका है। अबकी बार हर सीट पर कांटे की टक्कर होने की उम्मीद जताई जा रही है, क्योंकि बागी भी खेल बिगाड़ सकते हैं। सबसे अधिक बगावत का सामना कांग्रेस पार्टी को करना पड़ रहा है। हालांकि बीजेपी तोला भी पीछे नहीं है। कहीं बाहरी का विरोध हो रहा है तो कहीं किसी समाज विशेष को तवज्जो दिए जाने के कारण भाजपा के आला नेताओं का जमकर विरोध हो रहा है। कांग्रेस के पांच नेताओं ने तो बगावती तेवर दिखा दिए हैं। सुरेश मतलौडा ने करनाल विधानसभा सीट से नामांकन दाखिल कर दिया है। जबकि असंध से विधायक जिलेराम शर्मा आज नामांकन दाखिल करने जा रहे हैं। इसी तरह पंकज पूनिया शेर प्रताप शेरी असंध सीट पर टिकट दिए जाने से कांग्रेस आला कमान से खासे नाराज हैं। इंद्री विस सीट पर अमीचंद कांबोज को टिकट दिए जाने के कारण आज इंद्री में महापंचायत का आयोजन किया जाएगा। इंद्री में भाजपा प्रत्याशी के विरोध में प्रदर्शन हो चुका है। यही हालात घरौंडा में है और यहां भी भाजपा के असंतुष्ट नेता विरोध जाहिर कर चुके हैं। नीलोखेड़ी सीट पर बसपा ने बड़ा दांव खेलते हुए टिकट बदलकर अब तेग सिंह तखाना को देने का फैसला किया है। घरौंडा सीट पर वर्ष 2009 के वही चेहरे फिर टक्कर में हैं। पहले बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हरविंद्र कल्याण अबकी बार भाजपा से किस्मत आजमा रहे हैं। वहीं नरेंद्र सांगवान इनेलो, वीरेंद्र राठौर फिर कांग्रेस के प्रत्याशी हैं। यह सीट 11 21 के कम अंतर से जीत दिला देने में प्रसिद्ध है। बहरहाल चुनावी बिसात बिछ चुकी है और अब करनाल की धरती प्रचार के लिए किसी बड़े स्टार का इंतजार कर रही है।

सट्‌टा बाजार भी अब होने लगा है काफी सक्रिय

विधानसभाचुनाव के लिए लगभग सभी पार्टियों ने अपने प्रत्याशी तय कर दिए हैं। अब इसके साथ ही सट्‌टा बाजार भी काफी सक्रिय हो गया है। सट्‌टेबाजों की सबसे पसंदीदा सीट अब करनाल बन गई है, क्योंकि यहां पर जबरदस्त टक्कर हो सकती है।

नीलोखेड़ी | नीलोखेड़ीविधानसभा क्षेत्र से बसपा के प्रत्याशी संतोख सिंह सोढ़ी की टिकट काटकर तेग सिंह तखाना को दी जा रही है। पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं हरियाणा प्रभारी राजाराम ने बसपा प्रत्याशी संतोख सिंह सोढ़ी को 23 सितंबर को नई दिल्ली में अपने निवास स्थान साउथ इन्क्लेव नई दिल्ली में तलब किया था। बसपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने सोढ़ी को स्पष्ट शब