पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पहले बंद किए दुकान के सीसीटीवी फिर चुराई ~ 2 लाख की ब्रांडेड पैंट

पहले बंद किए दुकान के सीसीटीवी फिर चुराई ~ 2 लाख की ब्रांडेड पैंट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(चोरी के लिए तोड़ा गया दुकान का शटर। )
करनाल। कुंजपुरा रोड स्थित स्मार्ट लुक नामक दुकान में देर रात अज्ञात चोर शटर तोड़कर लाखों का सामान चोरी करके चलते बने। दुकान संचालक पुनीत ने बताया कि अज्ञात चोर इतने शातिर थे कि दुकान के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे चोरी से पहले बंद कर दिए, ताकि किसी को उनके बारे में पता चल सके। कुंजपुरा रोड पर चौकीदार का काम करने वाले भीम बहादुर ने बताया कि उसने करीब सवा दो बजे देखा कि स्मार्ट लुक नामक दुकान के आगे बाइक खड़ी हुई है। वह चिल्लाया कि कौन है। इतना मैं उन तक जाता, तब तक बाइक सवार सामान लेकर फरार हो गए।
चोरी की सूचना दुकान मालिक को दी गई। दुकानदार ने दुकान पर आकर देखा कि दुकान में रखी ब्रांडेड कंपनी की करीब डेढ़ दो लाख की जींस अन्य सामान गायब था। चोरी की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने फिंगर प्रिंट विशेषज्ञों की सहायता से अज्ञात चोरों के खिलाफ सबूत एकत्रित किए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
इधर पूजा करने गए, दो लाख की नकदी समेत 22 तोला सोने के गहने ले गए चोर
इंद्री | कस्बे में सोमवार को चोरों ने दिन-दिहाड़े दो घरों में सेंध लगाकर लाखों रुपए का सामान चुरा लिया। मकान मालिक विक्की मल्होत्रा ने इंद्री पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि वे सुबह करीब साढ़े 10 बजे बाबा सिमरण दास की कच्ची समाध पर पूजा-अर्चना के लिए गए थे। जब वे घर वापस आए तो घर के मेन गेट अंदर के सभी ताले टूटे हुए थे। जिसकी सूचना उन्होंने तुरंत पुलिस को दी। तो घर को चैक करने के बाद घर से करीब दो लाख रुपए की नकदी करीब 22 तोले सोना आदि चुरा ले गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना का मौका मुआयना करने के बाद घटना की जांच शुरू कर दी है। वहीं दूसरी तरफ कस्बे के वार्ड नं. 13 गुढा स्थित निरंकारी कालोनी में बीरसिंह नामक व्यक्ति के घर में चोरों ने सेंध लगाकर करीब 20 हजार रुपए नगद 1 तोला सोना कुछ चांदी के जेवरात चोर घर का ताला तोड़कर चुरा ले गए। घटना की जांच कर रहे एसआई बृजभान शर्मा का उक्त घटनाओं को लेकर कहना है कि चोरी का मामला दर्ज कर दोनों घटनाओं की जांच गहनता से की जा रही है।
इधर, बीमार व्यक्ति की जेब से चुराए 20 हजार रुपए: करनाल| कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में इलाज कराने आए भरतपुर घरौंडा निवासी महीपाल राणा की जेब से चोर ने करीब 20 हजार रुपए चोरी कर लिए। पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। महीपाल राणा ने बताया कि वह करनाल में जमीन संबंधित काम से आया था। चर्म रोग की शिकायत होने पर सोचा कि मेडिकल कॉलेज में चर्म रोग विशेषज्ञ से दिखा लूं। पर्ची कटवाकर डॉ. के कमरे के सामने लाइन में अपने नंबर का इंतजार कर रहा था कि इसी दौरान किसी ने उसकी जेब काट ली। जेब में करीब 20 हजार रुपए थे, जो चोरी हो गए।
एक और दुकान में चोरी करने का किया प्रयास: जरनैली कॉलोनी स्थित थीम क्लेक्शन नामक दुकान का अज्ञात चोरों ने देर रात शटर तोड़ने की कोशिश की। लेकिन किसी की आहट पाकर अज्ञात चोर मौके से फरार हो गए। दुकान मालिक बलवान सिंह ने बताया कि अगर चोर शटर तोड़ने में कामयाब हो जाते तो उसे काफी नुकसान होता। जिसकी भरपाई करना नहीं की जा सकती थी। क्योंकि दुकान से ही उसके परिवार का पालन पोषण हो रहा है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि शहर में बढ़ रही चोरी की घटनाओं को रोका जाए। ताकि दुकानदार बिना भय के शहर में रोजगार कर सके।