पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बेटियां पहले देंगी एग्जाम, फिर 592 लावारिसों का अस्थि विसर्जन

बेटियां पहले देंगी एग्जाम, फिर 592 लावारिसों का अस्थि विसर्जन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करनाल। करनाल के शिवपुरी माॅडल टाउन में रखी 592 लावारिसों की अस्थियों का विसर्जन 21 सितंबर को हरिद्वार में किया जाएगा। इस उपलक्ष्य में शिवपुरी में भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें प्रसिद्ध भजन गायक अजय पाठक के भजनों ने श्रद्धालुओं को देर रात तक बांधे रखा। नर नारायण सेवा समिति करनाल की ओर से आयोजित इस भजन संध्या में करनाल के कई गणमान्य लोगों ने श्रद्धांजली दी, जबकि चार बेटियां 21 सितंबर को होने वाले विसर्जन में अपने एग्जाम देने के बाद भाग लेंगी।
नरनारायण सेवा समिति के बैनर तले हरिद्वार में होने वाले सामूहिक अस्थि विसर्जन में लड़कियां भी हिस्सा लेंगी। पिछले कई वर्षों से समिति से सेवादार के तौर पर जुड़ी यह लड़कियां समाज के दकियानूसी सोच से इतर सेवा का पुनीत कार्य कर रही हैं। विभिन्न कक्षाओं में पढ़ने वाली इन छात्राओं की अभी परीक्षा चल रही है, लेकिन वे अस्थि विसर्जन में शामिल होंगी। राजकुमार ने बताया कि दिव्या, तनु, दीया और डॉली विगत कई वर्षों से इस काम में सेवा भाव से हाथ बटा रही हैं। अभी लड़कियों की परीक्षाएं चल रही हैं, लेकिन वह कार्यक्रम में शामिल होंगी।
अब बदल रहा है लोगों का नजरिया : राजकुमार बताते हैं कि शुरुआती दौर में जब उन्होंने लावारिस लाशों के अंतिम संस्कार का जिम्मा उठाया तो तमाम तरह की बातें हुई लोगों अजीब से रिएक्ट करते थे लेकिन धीरे-धीरे एेसे लोगों की समझ में आने लगा कि यह एक पुनीत कार्य है। बकौल राजकुमार यह पुण्य का कार्य है जिसे करने के बाद मन में शांति का भाव आता है और अपने मन की संतुष्टि के लिए वह इस काम से लगातार जुड़े रहेंगे।

सभी रिकार्ड रखे जाते हैं सुरक्षित : विगत25 वर्षों से लावारिश लाखों का अंतिम संस्कार कराने वाले राजकुमार बताते हैं कि अब तक पांच हजार से अधिक लाशों का अंतिम संस्कार समिति के माध्यम से कराया जा चुका है। उन्होंने बताया कि सभी शवों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट अन्य रिकार्ड सुरक्षित रखे जाते हैं ताकि किसी भी शव के परिजन यदि कभी भी जाएं तो उन्हें जारी जानकारी दी जा सके। अब कंप्यूटर में भी इनका रिकार्ड रखा जा सकेगा।

नर नारायण सेवा समिति करनाल के मुख्य सेवक राजकुमार ने बताया कि यमुनानगर, अंबाला, कुरुक्षेत्र अन्य जिलों से लावारिस शव करनाल भेज दिए जाते हैं, जिनका नर नारायण सेवा समिति सदस्यों द्वारा संस्कार किया जाता है। संस्था पदाधिकारी चरणजीत ने बताया कि 21 सितंबर को हरिद्वार में गंगा मैया के पावन घाट हाथीवाला पुल पर पहले हवन होगा और फिर इन 592 लावारिस शवों की अस्थियों का गंगा में विसर्जन होगा। इस अवसर पर दीपक सचदेवा, संजय ढींगड़ा, रिंकू सहगल, अमीर भारद्वाज राजेश आहुजा उपस्थित थे।
- दिव्या, तन्नु, डॉली, दीया कई वर्ष से कर रही सेवा ।
- अन्य जिलों के लावारिस शव भी आते हैं करनाल ।
- नर नारायण सेवा समिति की ओर से शिवपुरी में किया गया भजन संध्या का आयोजन।
- 21 सितंबर को हरिद्वार के हाथीवाला पुल पर गंगा में बहाई जाएंगी अस्थियां।

(करनाल. पौटलियों में बांधी गई लावारिस लोगों की अस्थियां।)