- Hindi News
- हत्यारोपियों पर एक लाख इनाम, नहीं लग सका सुराग
हत्यारोपियों पर एक लाख इनाम, नहीं लग सका सुराग
करनाल | रेलवेओवरब्रिज कैथल रोड पर नरुखेड़ी निवासी नितिन नरवाल की हत्या के मामले में पुलिस ने एक लाख रुपए का इनाम भी घोषित कर रखा है, इसके बावजूद भी किसी तरह का सुराग हाथ नहीं लग पाया है। परिजनों का कहना है कि इस संदर्भ में पुलिस को गहनता से कार्रवाई करनी चाहिए। गौरतलब है कि गत दिनों कैथल रोड पर नितिन नरवाल की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। अब तक पुलिस ने कोई आरोपी गिरफ्तार नहीं किया है। वहीं इस बारे में पुलिस का कहना है कि वे मामले की गहनता से जांच कर रहे हैं। जल्द ही आरोपियों का पकड़ लिया जाएगा।