- Hindi News
- कोर्ट ने दवा कंपनियों पर लगाया ~ 11 हजार जुर्माना
कोर्ट ने दवा कंपनियों पर लगाया ~ 11 हजार जुर्माना
करनाल | सीजेएमअमित गर्ग की अदालत ने एक मामले की सुनवाई करते हुए कीटनाशक कंपनी एसडी एग्रो केमिकल लिमिटेड सिकंदराबाद यूपी डाबरा पेस्टीसाइड एवं फर्टीलाइजर निगदू करनाल को 11-11 हजार का जुर्माना लगाया। इन कंपनियों द्वारा बेची जा रही दवा का नमूना निम्न स्तर का पाया गया था। उप कृषि निदेशक डॉ. पवन शर्मा ने वर्ष 2011 में सहायक पौधा संरक्षण अधिकारी करनाल द्वारा यह नमूना लिया गया था। नमूना निम्न स्तर पाए जाने के बाद कृषि विभाग ने न्यायालय में केस दायर किया गया था। मामला कोर्ट में विचाराधीन था। कोर्ट ने सभी पक्षों को सुनने के बाद 11-11 हजार का जुर्माना लगाया।