पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अचानक लौट आई ठंडक कल से शुष्क होंगे दिन

अचानक लौट आई ठंडक कल से शुष्क होंगे दिन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जहांजिलेभर में चुनावी गर्मी बढ़ गई है, वहीं अचानक न्यूनतम तापमान डाउन हो गया है। न्यूनतम तापमान में करीब 2.2 डिग्री की कमी आंकी गई है। अब यह 23.0 डिग्री से घटकर 20.8 तक गया है।

अगले 24 घंटे में इसमें और भी कमी दर्ज की जा सकती है। इतना ही नहीं अधिकतम तापमान भी 32.8 डिग्री से घटकर 32.0 डिग्री पर गया है। हवा की गति औसतन 2.5 किलोमीटर प्रति घंटा रह गई है। नमी सुबह 94 दोपहर बाद 57 फीसदी है। हवा का दबाव सुबह 18.8 डिग्री दोपहर बाद बढ़कर 19.8 तक जा पहुंचा है।

अभीऔर भी घट सकता है अधिकतम तापमान

मानसूनकी विदाई का समय लगभग चुका है। हालांकि अभी आईएमडी की घोषणा नहीं हुई है। अब 17 सितंबर यानि कल से प्रदेश में माैसम शुष्क हो जाएगा। हालांकि कहीं-कहीं लाइट रेन की संभावना बन सकती है। साथ ही अगले छह दिनों तक बादल भी छाए रह सकते हैं। अधिकतम तापमान में बढ़ौतरी भी हो सकती है। फिलहाल न्यूनतम तापमान सामान्य से करीब दो डिग्री तक कम चल रहा है। ऐसे में सुबह-शाम ठंडक का दौर दशहरे के आस-पास तक और गहरा सकता है।

21 तक छाए रहेंगे बादल

मौसमवैज्ञानिकों का कहना है कि 16 से 21 सितंबर तक आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। इस दौरान कहीं-कहीं छींटे भी पड़ सकते हैं। साथ ही नमी घटती-बढ़ती रहेगी। अब तक प्रदेश में सामान्य से 54 फीसदी तक बरसात कम हुई है, यह आंकड़ा एक जून से 15 सितंबर तक का है।

सन्1949 का है रिकार्ड

न्यूनतमतापमान में जैसे गिरावट आई है, ऐसा अमूमन होता ही है। एक सितंबर 1949 को न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस रहा था। यह सितंबर माह का अब तक आल टाइम रिकार्ड बताया गया है। इस महीने के बाद मानसून की विदाई होती रही है। क्योंकि जून से सितंबर माह तक मानसून का समय माना जाता है।