- Hindi News
- चुनाव से पहले वोट बनवाने के लिए कल तक का समय
चुनाव से पहले वोट बनवाने के लिए कल तक का समय
करनाल | एडीसीएवं नीलोखेड़ी विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी गिरीश अरोडा ने चुनाव से जुड़े अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि जिन लोगों के अभी तक फोटो युक्त मतदाता पहचान पत्र नहीं बने हैं, उन्हें प्रशासन की ओर से वोट बनवाने का एक और मौका दिया गया है। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर इसके लिए 17 सितंबर तक का समय दिया गया है। जरूरतमंद लाेग उक्त तारीख तक ऑनलाइन या निर्वाचन कार्यालय में अपना आवेदन दाखिल कर सकते हैं। आयोग की मंशा मतदान का प्रतिशत ज्यादा से ज्यादा करने की है। इसलिए सभी छूटे व्यक्तियों के वोट बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं।