- Hindi News
- बिजली निगम का जेई 10 हजार रुपए की रिश्वत लेता गिरफ्तार
बिजली निगम का जेई 10 हजार रुपए की रिश्वत लेता गिरफ्तार
स्टेटविजिलेंस की टीम द्वारा बिजली निगम के जेई सतपाल को ट्रांसफार्मर बदलने की एवज में दस हजार की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। आरोपी जेई पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया। स्टेट विजिलेंस टीम के इंस्पेक्टर सत्यनारायण ने बताया कि उन्हें प्योंत गांव के किसान सुरजीत द्वारा शिकायत दी थी कि बिजली निगम का एक जेई उनसे ट्रांसफार्मर बदलवाने के नाम पर पिछले करीब 15 दिनों से दस हजार रुपए की रिश्वत मांग रहा है।
उनकी शिकायत के आधार पर स्टेट विजिलेंस की एक टीम बनाकर काछवा गांव से आरोपी को दस हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। विजिलेंस की टीम ने कहा कि अगर किसी भी विभाग का कोई कर्मचारी किसी भी प्रकार की रिश्वत की मांग करता है, तो उसकी सूचना तुरंत उन्हें दें।