ग्रामीणों ने की अस्पताल में तोड़फोड़
करनाल | पुरानीपुलिस लाइन के नजदीक स्थित श्रीराम चंद मेमोरियल अस्पताल में सोमवार दोपहर बाद कुछ लोगों ने जमकर तोड़फोड़ की। डॉक्टरों ने सूचना पुलिस को दी। सिविल लाइन थाना प्रभारी ललित कुमार मौके पर पहुंचे। मरीज के परिजनों का आरोप था कि उनके मरीज की मौत हो चुकी है। उन्हें इस बाबत अवगत नहीं कराया गया। वहीं दूसरी ओर अस्पताल के डॉक्टर कमल चराया ने बताया कि मरीज जीवित है और लोगों ने बेवजह अस्पताल में एलईडी अन्य सामान तोड़ दिया है। वे सीसीटीवी फुटेज मंगलवार को पुलिस को सौंपगे और इस मामले में आरोपियों पर कार्रवाई के लिए मामला आईएमए के संज्ञान में लाया गया है। सिविल लाइन थाना प्रभारी ललित कुमार का कहना है कि उनके पास किसी ने शिकायत नहीं की है। दोनों पक्षों में समझौता हो गया है।