हिंदी भाषा विश्व की धरोहर : शर्मा
80 करोड़ लोग बोलते हैं हिंदी : राजेंद्र
करनाल | डीएवीपीजी कॉलेज में हिंदी विभाग के सौजन्य से हिन्दी दिवस के अवसर पर भाषण कविता पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया मुख्य अतिथि शमशेर चंद सहायक महाप्रबंधक इंडियन बैंक, सुभाष मदान मैनेजर इंडियन बैंक कॉलेज प्राचार्य डॉ. वाईपी शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस मौके पर कॉलेज प्राचार्य डॉ.वाईपी शर्मा ने कहा कि हिंदी भाषा को आज पूरे विश्व में महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त है और यह पूरे विश्व की धरोहर है। उन्होंने कहा कि हमें अपने दैनिक जीवन में हिंदी भाषा का प्रयोग करना चाहिए। हिंदी के विभागाध्यक्ष डॉ. संजय जैन ने कहा कि हिंदी भले ही संस्कारों की भाषा है, लेकिन जब तक हिंदी राजकाज की भाषा नहीं होती इसमें रोजगार के साधन बहुत कम हैं। मंच संचालन में प्रो मोनिका बंसल,डॉ रीतू शर्मा डॉ संजय जैन ने अहम् भूमिका निभाई। निर्णायक मंडल में डॉ.राज्यश्री, डॉ.सुलोचना नैन, डॉ. मीनाक्षी कुंडू ने निभाई। कार्यक्रम के अंत में कविता प्रतियोगिता में बीएमसी के प्रथम वर्ष के प्रवीन को प्रथम पुरस्कार बीकॉम तृतीय वर्ष की रिंपी को द्वितीय पुरस्कार, बीए द्वितीय वर्ष के अरूण को तीसरा पुरस्कार मिला भाषण प्रतियोगिता मे बीए. द्वितीय वर्ष के नितिन सैनी को प्रथम पुरस्कार बीए प्रथम वर्ष के अमित को दूसरा तीसरा पुरस्कार बीएमसी के प्रथम वर्ष के हेमंत चावला को मिला।
करनाल. डीएवीपीजी कॉलेज में आयाेजित कार्यक्रम में मौजूद स्टाफ।
करनाल. केंद्रीयमृदा लवणता अनुसंधान संस्थान में हिंदी पखवाड़े का शुभारंभ किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि डाॅ. सुरेश कुमार चौधरी, सहायक महानिदेशक (मृदा एवं जल प्रबंधन) प्राकृतिक संसाधान प्रबंधन, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद नई दिल्ली रहे। हिंदी पखवाड़ा समिति के अध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र कुमार यादव ने हिंदी के महत्व को बताते हुए राजभाषा के नियमों अधिनियमों की जानकारी दी। उन्होंने सभी कर्मियों से हिंदी में कार्य करने की अपील करते हुए कहा कि 80 करोड़ लोग हिंदी भाषा बोलते है और विश्व में हिंदी भाषा का द्वितीय स्थान है। मुख्य अतिथि डाॅ. सुरेश कुमार चौधरी ने इस संस्थान में हिंदी में हो रहे कार्य की सराहना की और कहा कि हिंदी पखवाड़े के दौरान इस भाषा का अधिक से अधिक संचार होता है। हिंदी भाषा एक प्रबल भाषा है, इसको सुदृढ़ करने के लिए