- Hindi News
- श्रद्धानंद आश्रम के बच्चों को बांटे फल स्टेशनरी
श्रद्धानंद आश्रम के बच्चों को बांटे फल स्टेशनरी
करनाल | भारतविकास परिषद कृष्ण शाखा की ओर से श्रद्धानंद अनाथालय में सांस्कृतिक मास के अंतर्गत देश भक्ति के गीतों पेंटिंग प्रतियोगिता करवाई गई।
कार्यक्रम के प्रकल्प प्रमुख राज बजाज ने प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय तृतीया आने वाले बच्चों को सम्मानित किया। सभी बच्चों को फल, स्टेशनरी कपड़े बांटे। शाखा के प्रधान संजय मदान ने बच्चों को हमेशा खुश रहने का मूल मंत्र दिया और आश्रम के बच्चों के लिए हमेशा सहायक होने का वादा किया। संस्था के सचिव अशोक कुकरेजा ने बच्चों को अपना आशीर्वाद देते हुए बच्चों को आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। इस कार्यक्रम में शाम सुंदर थरेजा, प्रो. जोगिंद्र मदान, सरदार बलबीर सिंह चावला, गगनदीप चावला, मीनू चावला, सरिता गोयल, सविता कुकरेजा, उर्मिल चावला, अशोक अरोड़ा, अनु शर्मा, निशा बजाज उपस्थित थे।
करनाल. प्रतियाेगिताके विजेता छात्राओं को पुरस्कृत करते राज बजाज।