चुनाव प्रबंधन समिति गठित
करनाल | भारतीयजनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव के लिए करनाल और असंध विधानसभा क्षेत्र के लिए चुनाव संचालन समिति और चुनाव प्रबंधन समिति का गठन कर दिया है। भाजपा के जिला अध्यक्ष अशोक सुखीजा ने बताया कि करनाल विधानसभा चुनाव संचालन समिति में को शीशपाल मेहता राजेंद्र स्वामी को विधानसभा प्रभारी, ओमप्रकाश अरोड़ा को अर्बन मंडल प्रभारी, नरेंद्र पंडित रेणु बाला गुप्ता को शहरी मंडल प्रभारी, मेहर सिंह कलामपुरा, भगवान दास अघी को रामनगर मंडल प्रभारी बनाया गया है। कुलदीप शर्मा, गुरचरण लखनपाल, राजेश नारंग, हरीश अरोड़ा, गोबिंद शर्मा, शाम सुंदर थरेजा, मदन मोहन मित्तल, सुनील गोयल, शाम बत्तरा, दर्शन सिंह सहगल, राधेश्याम सलूजा सदस्य के रूप में कार्य करेंगे।
इसी प्रकार असंध विधानसभा चुनाव संचालन समिति में डा. विश्वराज अनिल मैहला को विधानसभा प्रभारी, महीपाल राणा हरिराम शर्मा को बल्ला मंडल प्रभारी, हरी कृष्ण अरोड़ा जसबीर को असंध मंडल प्रभारी, जयवीर मान राजिंद्र राहड़ा को जलमाना मंडल प्रभारी, सुरेश चौधरी सतबीर जाणी को जुंडला मंडल का प्रभारी बनाया गया है।