पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • माकपा भाकपा संयुक्त रूप से लड़ेंगी विस चुनाव

माकपा भाकपा संयुक्त रूप से लड़ेंगी विस चुनाव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
असंध | सोमवारको विधानसभा चुनाव को लेकर वामपंथी पार्टी माकपा भाकपा के कार्यकर्ताओं की एक बैठक नई अनाज मंडी में हुई। दोनों पार्टियों संयुक्त रूप से करनाल जिले की तीन विधानसभा क्षेत्रों से चुनाव लडऩे का निर्णय लिया है।

यह जानकारी देते हुए माकपा के जिला सचिव जगमाल सिंह भाकपा के नेता सतपाल बैनीवाल ने बताया कि दोनों पार्टियों ने संयुक्त रूप से असंध विधानसभा क्षेत्र से भाकपा के उम्मीदवार सतपाल बैनीवाल, घरौंडा से जगमाल सिंह इंद्री से रणजीत सिंह को चुनावी समर में उतारने का निर्णय लिया है। इस मौके पर श्याम लाल, रामेश्वर पाल, राजबीर दूहन, मंगली राम शर्मा, जयभगवान, रमेश, रणबीर सिंह, शीशपाल आदि उनके साथ थे।