एसीपी के लिए गठित किया अलग सेल
करनाल| हरियाणास्कूल लेक्चरर एसोसिएशन ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बैठक की, जिसमें हसला प्रधान बीर सिंह राणा ने 11 12 सितंबर को शिक्षा मंत्री शिक्षा महानिदेशक के साथ हुई मीटिंग का ब्यौरा दिया गया। उन्होंने बताया कि पीजीटी को प्राध्यापक पदनाम देने का प्रपत्र जारी किया गया है तथा प्राध्यापक से प्राचार्य पदोन्नति का कोटा 80:20 करने की अधिसूचना जारी की गई है। इसके अलावा एसीपी के शीघ्र निपटान के लिए अलग से सैल गठित किया गया है। इस अवसर पर सुनीत शर्मा, मोहन सिंह, इंद्रजीत कालिया, रामकरण, शीशपाल कौशिक, सुनीत गुप्ता, नरेंद्र, अंजू, नीरज आदि उपस्थित रहे।