पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बचपन से पिलाओ संस्कार की घुटी: सुनील

बचपन से पिलाओ संस्कार की घुटी: सुनील

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करनाल | शिक्षकएवं शिक्षार्थी दोनों की जिम्मेदारी है कि वे भारतीय सांस्कृतिक विरासत को संभालें एवं शिक्षा के क्षेत्र को स्वच्छ एवं पवित्र बनाए। शिक्षा का अर्थ केवल पुस्तकें पढ़ना नहीं है, अपितु समाज में फैली कुरीतियों को मिटाना और समाज को विचारों के धरातल पर स्वच्छ बनाना है। बीआरएम कालेज घरौंडा में आयोजित कार्यक्रम सुनील ने कहा कि वर्तमान आपका अपना है। अगर वर्तमान को हम सही ढंग से जी लेते हैं, तो भविष्य अपने आप सुंदर हो जाएगा। उन्होंने विद्यार्थियों को कन्या भ्रूण हत्या के विरोध मे शपथ दिलाई और प्रण करवाया कि कभी देश के साथ गद्दारी नहीं करेंगे, आतंकवादी नहीं बनेंगे। और कभी आत्महत्या भी नहीं करेगे। इस अवसर पर कालेज डायरेक्टर, कृष्ण शर्मा, प्रिंसिपल नरेंद्र भारद्वाज आदि मौजूद थे।