एक टांग दौड़ स्पर्धा में मोनिका प्रथम
करनाल | भारतविकास परिषद की अभिमन्यु शाखा की ओर से सांस्कृतिक माह के अंतर्गत श्रद्धानंद अनाथालय में खेलकूद प्रतियोगिता करवाई गई। प्रतियोगिता में डीएवी सीनियर सैकेंडरी स्कूल ब्वायज और डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने भाग लिया। एक टांग दौड़ में मोनिका प्रथम, मनीषा और रोशनी द्वितीय तथा सुधा और नेहा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। पिट्ठू दौड़ में जुझार ने प्रथम, रवि ने द्वितीय और अमन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष सतीश मल्होत्रा ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद का महत्व है। स्कूलों से आह्वान किया कि समय-समय पर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन भी करवाया जाएगा। इससे शरीर स्वस्थ रहता है। मानसिक तौर पर मजबूत होते हैं। इस मौके पर सुरेंद्र सांदल, कविता मल्होत्रा, तृप्ता सांदल, सचिव मणिका चोपड़ा, महिला प्रमुख रीटा आहूजा, फूला रानी, संस्कार प्रमुख एसएम कुमार, मीनू चुघ, शशि चुघ, नानकचंद सरदाना, सुनीता डुडेजा आदि मौजूद थे।