फैशन शो के साथ जेसी सप्ताह का समापन
करनाल | जेसीसप्ताह अंतर्गत हैरिटेज लान्ज में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सभी डाक्टर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। जिन्होंने 21 हास्पिटलों में निशुल्क मेडिकल कैंप लगाया हुआ था। कार्यक्रम में मनोरंजन, मस्ती एवं फैशन शौ का आयोजन किया। प्रोजेक्ट डायरेक्टर जेसी संजीव शर्मा को-प्रोजेक्ट डायरेक्टर जेसी विकास गर्ग, मंच संचालन जेसी ममता अरोड़ा एवं कन्वेनर जेसी प्रणव गुप्ता रहे। इस कार्यक्रम 400 मेंबरों ने प्रोग्राम का आनंद उठाया। इस कार्यक्रम में जेसी आनंद शर्मा, जेसी जगमाल गुप्ता, सुधीर चावला, ऋषि यादव, दिनेश खुराना, प्रधान संदीप अरोड़ा, मनोज अग्रवाल, आदित्य बंसल आदि लोग उपस्थित रहे बढ़-चढ़ कर इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
करनाल. जेसीआईद्वारा आयोजित किए गए फैशन शो में भाग लेती महिलाएं।