पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एक डॉक्टर को किया ब्लैकमेल, 3 गिरफ्तार

एक डॉक्टर को किया ब्लैकमेल, 3 गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करनाल | महावीरदल अस्पताल में एक डॉक्टर को एमएमएस के फेर में ब्लैकमेल करने के आरोप में एक नर्स, एक डॉक्टर एक अन्य को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से बीस हजार रुपए भी बरामद किए हैं। पुलिस का कहना है कि दो अन्य की तलाश की जा रही है।

सिटी थाना प्रभारी श्रीदत्त ने बताया कि एक डॉक्टर महावीर दल अस्पताल में कार्यरत थे। इसी अस्पताल में एक नर्स भी कार्यरत है। आरोप है कि उक्त नर्स ने एमएमएस को लेकर डाॅक्टर को ब्लैकमेल किया। इसकी एवज में पहले डेढ़ लाख रुपए की राशि भी ले ली। इस दौरान डॉक्टर ने पुलिस को शिकायत की। पुलिस ने कुंजपुरा रोड के एक जूस कार्नर से इस मामले में आरोपी जयदेव, बलराज नर्स को गिरफ्तार कर लिया। जबकि दो आरोपियों की तलाश की जा रही है। इस मामले में अस्पताल के प्रधान कैलाश गुप्ता का कहना है कि जब उन्हें इस एमएमएस के बारे में पता चला तो तुरंत डॉक्टर को अस्पताल से टर्मिनेट कर दिया गया था। जबकि नर्स को भी एक माह का नोटिस दिया गया था।