पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शासन प्रशासन से मांगा न्याय टोल फ्री हो 15 किलोमीटर इलाका

शासन प्रशासन से मांगा न्याय टोल फ्री हो 15 किलोमीटर इलाका

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करनाल. सर, घरौंडा आसपास के गांवों के लिए टोल टैक्स बैरियर आफत बन गए हैं। वे लोग अपने ही क्षेत्र में कैद होकर रह गए हैं। अगर पानीपत की तरफ जाएं तो टोल बैरियर और करनाल आएं तो टोल बैरियर। कार वाले तो डेढ़ सौ रुपए का पास बनवाकर टेंशन लेस हो जाएंगे, परंतु वे ट्रैक कैंटर मालिक जो खुद अपनी गाड़ी ड्राइव करके परिवार का पेट पालते हैं वे हजारों रुपए टैक्स कहां से अदा करेंगे।
महीने में कमाई 6 से 10 हजार रुपए है और टैक्स 10 से 18 हजार रुपए। उनकी अपील है कि सिर्फ 15 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले लोगों का टोल टैक्स माफ किया जाए। पानीपत जाएं या करनाल 19 किमी में दो टोल हो गए हैं।

ये शब्द थे डीसी जे गणेशन को ज्ञापन सौंपने वाले युवा बोलेगा मंच और समस्त टोल संघर्ष समिति सदस्यों के हैं। इससे पहले उन्होंने टोल टैक्स के विरोध में नारेबाजी से अपना विरोध जताया। युवा बोलेगा मंच के सदस्य जेपी शेखपुरा, ट्रक यूनियन के प्रधान राजेंद्र गुप्ता ने कहा कि घरौंडा हलके के दोनों ओर चीन की दो दीवारों की तरह टोल टैक्स लग गए हैं। जिससे आने वाले समय में घरौंडा के व्यापार पर बहुत बुरा असर पड़ने वाला है। इसमें लोगों का क्या कसूर है। लघु सचिवालय में डीसी को ट्रक यूनियन, कैंटर यूनियन, टैक्सी यूनियन, ऑटो यूनियन, शिव शक्ति सेवा मंडल, भारत विकास परिषद, जेसीआई, ब्राह्मण सभा, झिमरेहड़ी, बस्ताड़ा, कुटेल, हसनपुर इत्यादि के आम लोगों ने 15 किलोमीटर टोल फ्री के लिए ज्ञापन सौंपा। मौके पर ओमकार शर्मा, देशराज राणा, धर्मपाल, सतीश, सुरेंद्र, राजबीर, रजनीश धनखड़, भूरा लाल, वेद प्रकाश, प्रवीन कुमार, संदीप आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

फ्री पास बनने तक चैन से नहीं बैठेंगे

शेखपुरा ने कहा कि यह कैसी विडंबना है कि जिन राजनेताओं को हम वोट देकर सरकार का नुमाइंदा बनाते हैं। आज वह हमारे हक के लिए लड़ाई लड़ने में ना नुकर कर रहे हैं। अब घरौंडा का आम आदमी जाग चुका है और उसने ऐलान कर दिया है कि जब तक 15 किलोमीटर के एरिया में उनका टोल प्लाजा पर फ्री पास नहीं बन जाता तब तक चैन से नहीं बैठेगा और संघर्ष जारी रखेंगे।
इस मुद्दे पर राजनीति नहीं होनी चाहिए और हमारे आस-पास के नेताओं को इस संघर्ष में शामिल होकर घरौंडा की आम जनता को टोल फ्री करवाने की चल रही इस लड़ाई में शा