पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दो मैनेजर सहित 3 सस्पेंड

दो मैनेजर सहित 3 सस्पेंड

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गेहूं के चट्टे पर पानी छिड़कने का मामला

> विधायक ने किया मुआयना, जांच के दिए आदेश

घरौंडा| एफसीआईगोदाम में गेहूं की बोरियों के चट्‌टों पर पानी छिड़कने के मामले में उच्चाधिकारियों ने कार्रवाई करते हुए तीन अधिकारियों को सस्पेंड दिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। मामले की जांच के लिए चंडीगढ़ से जीएम एमएस शेहरावत के नेतृत्व में अधिकारियों की एक टीम रात को ही 12 बजे गोदाम में पहुंच गई थी।

हलका विधायक हरविंद्र कल्याण ने डिंगर माजरा रोड स्थित एफसीआई गोदाम का निरीक्षण किया। विधायक जब पहुंचे तो गेहूं की बोरियों के चट्टे भीगे हुए थे। जिसे देखकर विधायक ने अधिकारियों पर लताड़ भी लगाई। कल्याण ने मामले की निष्पक्षता जांच करने के आदेश दिए हैं।

दस्तावेजोंको जांच के लिए साथ ले गए अफसर

चंडीगढ़से जीएम एमएस शेहरावत के नेतृत्व में आई अधिकारियों की टीम ने गोदाम में कार्यरत मैनेजर राकेश कुमार खन्ना माया प्रसाद के साथ-साथ स्टॉक होल्डर जोगिंद्र सिंह को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। जिसकी पुष्टि मोबाइल फोन पर बातचीत के दौरान करनाल जीएम अंकुर वत्स ने की है। उन्होंने यह भी बताया कि गोदाम में गेहूं से संबंधित सभी दस्तावेजों को भी आगामी जांच के लिए अधिकारी अपने साथ ले गए हैं। गोदाम में नए मैनेजर वीपी शर्मा की नियुक्ति कर दी गई है। पूरे मामले की निष्पक्षता से जांच की जाएगी।

येहै मामला

बुधवाररात को लगभग नौ बजे विभागीय कर्मचारी सरेआम गेहूं की बोरियों पर पानी का छिड़काव कर रहे थे। किसी राहगीर ने उन्हें देखा तो तुरंत मामले की सूचना हलका विधायक को दी। उन्होंने तुरंत डीसी काे सूचित किया। सूचना के बाद मीडियाकर्मी भी मौके पर पहुंच गए। जिन्हें देखकर कर्मचारी फरार हो गए।

बदनाम करने की साजिश

गोदामके निलंबित प्रबंधक राकेश कुमार खन्ना ने विधायक को बताया कि वे अपनी रिश्तेदारी में गए हुए थे। जैसे ही मामले की सूचना मिली आज सुबह मौके पर पहुंचा हूं। यहां का अनाज दिल्ली क्षेत्र में सप्लाई किया जाता है। आज तक कोई भी शिकायत उनके पास अनाज के संबंध में नहीं आई है। किसी शरारती तत्व ने गोदाम के अधिकारियों को बदनाम करने की साजिश से बोरियों पर पानी का छिड़काव किया है।

विधायक बोले, दोषियों पर होगी कार्रवाई

विधायकहरविंद्र कल्याण ने कहा कि गोदाम में गेहूं की बोरियों की जांच की गई है