पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मांगों को लेकर नाॅन टीचिंग स्टाफ की बैठक 14 दिसंबर को

मांगों को लेकर नाॅन टीचिंग स्टाफ की बैठक 14 दिसंबर को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निसिंग | राजकीयवरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में नॉन टीचिंग स्टाफ सदस्यों की ओर से प्रधान सतीश कुमार की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में 14 दिसंबर को कर्ण पार्क करनाल में होने वाली स्टाफ सदस्यों की एक बैठक को लेकर विचार-विमर्श किया गया। उन्होंने बताया कि बैठक में नॉन टीचिंग स्टाफ की विभिन्न मांग कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना, पंजाब की तर्ज पर वेतनमान नियमित कर्मचारियों की पदोन्नति सहित अन्य मांगों पर मंथन किया जाएगा। बैठक को ईश्वर सिंह, बलकार सिंह, तुलसी राम, जगदीश सिंह, प्रेमचंद, अमर सिंह रामपति देवी संबोधित करेंगे।