पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • किसानों की अनदेखी बंद हुई तो भाकियू शुरू करेगी आंदोलन

किसानों की अनदेखी बंद हुई तो भाकियू शुरू करेगी आंदोलन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करनाल. भारतीय किसान यूनियन ब्लाक करनाल की मीटिंग गांव महमदपुर में हुई, जिसकी अध्यक्षता ब्लाक प्रधान कैप्टन महीपाल सिंह राणा ने की। मीटिंग में किसानों की समस्याओं पर विचार किया गया।

प्रदेशाध्यक्ष सेवा सिंह आर्य विशेष रूप से मीटिंग में शामिल हुए किसानों ने कहा कि 1947 से आज तक चाहे जितनी भी सरकारें सत्ता में आई सभी ने किसानों की अनदेखी की है। उन्होंने कहा कि जबकि आजादी से पहले किसानों की फसलों के भाव एवं कृषि में काम आने वाली समाज में सभी प्रकार की वस्तुओं के भाव समान थे। जैसे 3 क्विटंल के मोल में एक तोला सोना जाया करता था, लेकिन आज इसमें असमानता लगभग 30 गुणा बढ़ गई है। वर्तमान सरकार भी किसानों को नकार कर 50 रुपए गेहूं पर बढ़ाकर वाहवाही लूटना चाहती हैं। इसी प्रकार सभी फसलों के रेटों में सरकार किसानों के साथ भाव देने में कंजूसी बरत रही है।

डीजलपर वैट, लेकिन पेट्रोल पर नहीं : किसान नेताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार की नियत में इतना फर्क चुका है कि डीजल पर 2.5 प्रतिशत वैट बढ़ा दिया, जिससे किसानों पर मार पड़ी है। लेकिन दूसरी तरफ पैट्रोल पर वैट नहीं लगाया गया, क्योंकि यह पूंजीपतियों ऐशोआराम के लिए प्रयोग होता है। यदि इसी प्रकार किसानों की अनदेखी की गई तो इस सरकार के विरुद्ध भी आंदोलन शुरू किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रदेशाध्यक्ष सेवा सिंह आर्य, जिला अध्यक्ष राम सिंह, ब्लाक अध्यक्ष चौ. महीपाल सिंह, चौ. सुमेर सिंह, शेर सिंह, नाथी राम, ईश्वर सिंह, अंग्रेज सिंह, कर्मबीर, अर्जन सिंह, सुरेश का बोज, बलवान सिंह, राम कृष्ण महमदपुर, रति राम, प्रताप सिंह, धीरा सिंह आदि उपस्थित रहे।

लागत के आधार पर मिले फसल मूल्य

किसानोंने मांग की है कि सभी प्रकार की फसलों के लागत के आधार पर लाभकारी मूल्य दिए जाएं, ताकि किसान भी इस देश के अंदर सिर उठाकर जी सकें। सब्जियों के भाव को भी मिनिमम स्पॉट प्राइज के दायरे में लिया जाना चाहिए और बाजार में बिक्री के लिए भी सीमा तय की जानी चाहिए।

खेतों में बिजली की ढीली तारों को टाइट किया जाए, ट्रांसफार्मरों की रिपेयर समय पर की जाए, गांव में बिजली सुबह 8 बजे तक रहनी चाहिए, ताकि बच्चे पढ़ाई कर सकें और दोपहर को पानी के लिए लाइट लोड दिया जाए।