विजय दिवस समारोह का आयोजन 16 दिसंबर को
करनाल |जिलेमें विजय दिवस समारोह 16 दिसंबर को मनाया जाएगा। पंचायत भवन के सभागार में प्रात: 11 बजे समारोह आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए जिला सैनिक बोर्ड के सचिव कर्नल रविंद्र दहिया ने बताया कि इस समारोह के मुख्यअतिथि जिला सैनिक बोर्ड के अध्यक्ष एवं उपायुक्त डाॅ. जे गणेशन होंगे। समारोह में पूर्व सैनिकों पूर्व सैनिकों की विधवाओं को भी सम्मानित किया जाएगा।